फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 50 से अधिक सीटों पर जीत तय: शिवपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 2024 पर निकले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को नगर के अलीनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर है, इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ से मऊ पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से किसी के जाने से को फर्क नहीं पड़ता है। कहा कि सब अपने स्वार्थ को साधने के लिए पार्टी को बदलते रहते हैं लेकिन जो समाजवादी का सच्चा सिपाही है वह आज भी डटकर सपा के साथ है।
कहा कि वह हिंदी में पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के हर जिलों में जा रहे हैं। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहां की अब उनके बिरादरी के लोग भी समझ गए हैं कि वह उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। अब वह जफराबाद से भी विधायकी नहीं जीत पाएंगे। वहीं सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के हालत काफी खराब हो गई है। लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। जिससे काफी समस्याएं हो रही हैं। इस दौरान कहा कि जब नेता जी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर बिजली मिलती थी। बुनकरों को भी उचित मूल्य पर बिजली दी जाती थी। आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया का गठबंधन बहुमत के साथ चुनाव जीतेगा। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट को लेकर कहा कि अगर पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो वह आजमगढ़ से लड़ेंगे। हालांकि यह पार्टी का निर्णय होगा। ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर कहा की पूरा मामला न्यायालय में है और न्यायालय ही फैसला करेगा। इस दौरान चंद्रदेवराम यादव करैली, शैलेंद्र यादव, धीरेंद्र बहादुर पाल, दयाराम पाल, मुन्ना यादव, अल्ताफ अंसारी, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें