फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पित कार्यकर्ताओं के भरोसे ही मिल सकती है जीत- डॉ. जनक

विज्ञापन
नगर के परदहां स्थित राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेसजनों की बैठक रविवार को पार्टी जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम की अध्यक्षता में राजीव गांधी पीजी कॉलेज के सभागार में हुई। बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर को वाराणसी में प्रियंका गांधी की संभावित रैली को सफल बनाने, जिले की तीन विधानसभा मधुबन घोसी मुहम्मदाबाद गोहना में बूथ अध्यक्ष ग्राम सभा अध्यक्षों को प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण कराने एवं प्रत्येक ग्राम में ग्राम कांग्रेस गठन पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ग्राम स्तरीय कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा की कथनी एवं करनी से जनता त्रस्त है। राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि बिना कांग्रेस के देश और प्रदेश का विकास संभव नहीं है। शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि शहर में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त संगठन से ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिल सकती है। इस अवसर पर पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान,घनश्याम सहाय, रामजपित पांडेय, डॉ. पीएन सिंह, उमाशंकर सिंह, राजमंगल यादव, धर्मेंद्र सिंह ,शीला भारती, संजय यादव, बनवारी राम, अकरम प्रेमियर, नंदकिशोर सिंह,रामचंद्र राय, शैलेश शाही, सुरेंद्र राजभर, ओमनारायण शर्मा, संजय सिंह, सोहेल नोमानी, खालिद अंसारी ,शिव प्रसाद यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें