कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पन्त ।
- फोटो : MAU
मऊ। मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रजिस्टर का रख रखाव ठीक ढंग से न होने पर नाराजगी जताई।
मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में रजिस्टर में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होने के बाद अधिकारी को इसको वेरीफाइड करने का भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने आईजीआरएस हेल्पलाइन नंबर में काफी ज्यादा संख्या में शिकायतें लंबित होने पर शिकायतों का निस्तारण समय से करने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा वेतन लिपिक को वारिस रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं रसद अधिकारी को दूध के सैंपल लेकर इसकी जांच करने का निर्देश दिया। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। मंडलायुक्त ने चार तहसील होने पर चारों में रेंजर का पद स्वीकृत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी व अपर उप जिलाधिकारी आशुतोष राय उपस्थित रहे।