फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब की दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में कस्बा स्थित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभी को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी दुकान पर अगर अवैध शराब बेचते हुए मिली तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस को जब्त कर दिया जाएगा। अचानक निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा।
लगभग एक दर्जन शराब की दुकानों पर पहुंचकर उनके स्टॉक रजिस्टर सत्यापन एवं अन्य कागजातों का भी स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी ऑनलाइन पेमेंट एवं साफ-सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया, विमलेश यादव, मोहम्मद अदनान, नेहा यादव समेत महिला आरक्षी एवं कांस्टेबल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें