फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा की खुली बैठक में विकास कार्यों का हुआ सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के चकऊथ ग्राम सभा की पंचायत भवन पर जाबकार्ड धारकों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में सोशल आडिट टीम ने कराए गए कार्यों का सत्यापन किया। इस दौरान आडिट टीम के प्रभारी जयराम सिंह, आनंद मल्ल, अवधेश गौड़, प्रेमशीला तथा जिला से भेजे गए जांच अधिकारी सीताराम ने सत्र 2020-21 में गांव में नाली, खड़ंजा, चकमार्ग, पोखरी की खुदाई, नाला की सफाई, प्रधानमंत्री आवास सहित कराये गए अन्य विकास कार्यों का सत्यपान किया। जांच टीम ने इस दौरान गांव में कराए गए 22 कार्यों को ग्रामीणों के सामने एक एक करके पढ़ा। साथ ही ग्रामीणों से पूछा गया कि यह कार्य गांव में हुए हैं या नहीं। इस दौरान 10 कार्यों की पुष्टि नहीं की जा सकी। जिसमें लाखों का भुगतान हो गया है। इसके साथ ही बैठक में आवास के लाभार्थियों का भी सत्यापन हुआ। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इस गांव में कुल 21 लोगों को आवास आवंटित हुए थे, जिसमें सात आवास अभी अपूर्ण हैं। वहीं चौदह आवास पूर्ण है परन्तु उन आवासों की मजदूरी आवास लाभार्थियों को नहीं मिली है। स्थिति यह है कि आवास लाभार्थियों को मजदूरी के पैसे का भुगतान भी हो चुका है।125 जाबकार्ड धारकों में 15 ऐसे जाबकार्ड धारक हैं जिन्होंने कभी भी मनरेगा योजना के तहत होने वाला कार्य नहीं किया है। भारी हंगामे के बीच सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम तीन बजे समाप्त हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोपीचंद, चंद्रभान यादव, अर्जुन, रघुनाथ, अन्तू प्रसाद, सुनील प्रसाद आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें