फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में पार्क किए जाएंगे वाहन

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित सब्जी मंडी के मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी सुश? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने अधिकारियों संग बलिया मोड़ के पास नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि मतगणना के दौरान चुनाव में लगे वाहन स्टेडियम में पार्क कराए जाएंगे। उन्होंने मतगणना स्थल पर साफ सफाई और बैरीकेडिंग को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के अंदर सरकारी कर्मचारियों एवं राजनैतिक दलों हेतु अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडी स्थित सड़क, शेड, फर्श आदि जो क्षतिग्रस्त हैं उन्हें ठीक करा लिया जाए। आरओ, एआरओ एवं मतगणना कर्मियों की बैठने की व्यवस्था बनाना शुरू करा दिया जाए। स्ट्रांग रूम एवं उसके आसपास के स्थलों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की साफ-सफाई एवं स्ट्रांग रूम में बने खिड़की एवं रोशनदानों को बंद कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि बिजली के जर्जर तारों एवं खंभों को तत्काल ठीक कराएं। जिससे मतगणना के दौरान किसी दुर्घटना की संभावना न रहे। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें