फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जुलूस में टकराए वाहन, चार सपाजन घायल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सीगाड़ी गांव के पास सपा कार्यकर्ता विपिन बर्नवाल की क्षति? - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिगाड़ी गांव के पास बृहस्पतिवार को देर शाम जीत के जुलूस में शामिल पांच चार पहिया वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे उन पर सवार चार सपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम लगभग आठ बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार वाहनों के काफिले के साथ मऊ से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहे थे। सिगाड़ी गांव के पास अचानक आगे चल रही एक कार ने ब्रेक लिया। जिससे पीछे चल रही पांच कारें आपस में टकराती चली गईं। जिससे उनमें बैठे सपा कार्यकर्ता विपिन बरनवाल, सुनील यादव, गौतम चौधरी, दिनेश रावत घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को सुबह नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच कर घायलों को हालचाल लिया और उनके इलाज का प्रबंध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें