मऊ। जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 2460 लोगों को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए । जनपद में 28 अस्पतालों पर प्रतिदिन आठ हजार लोगों को वैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन अस्पतालों पर कम लोग पहुंच रहे हैं। दोहरीघाट सीएचसी पर उसी कसबे के निवासी जयप्रकाश तिवारी एक बजे वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। पूछने पर पता चला कि जिन लोगों की ड्यूटी लगी है वे लोग लंच कर रहे हैं। डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें टीका लगाया गया। अधिकांश केंद्रों पर लोगों के पहुंचने की गति काफी धीमी है। लोग अभी भी वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक नहीं दिखाई दे रहे हैं।