फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन तीन दिन पहले ही खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन तीन दिन पहले ही खत्म
विज्ञापन

दोहरीघाट। कसबे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन तीन दिन पहले ही समाप्त हो गई। इसके चलते लोग टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज भी नहीं लग पा रही है। कोराना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर लोग उमड़ रहे हैं। वैक्सीन न होने की सूचना से मायूश होकर घरो को लौट रहे है। गोंठा निवासी विनय कुमार राय ने बताया कि पहला टीका लगवाए डेढ़ माह होने जा रहा है दूसरे डोज के लिये रोज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आ रहा हूं। तीन दिन से सिर्फ यही कहा जा रहा है कि कोवीशील्ड वैक्सीन समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा फैजान अहमद ने बताया कि वैक्सीन की सप्लाई इस समय बेद हो गयी है, जैसे ही आयेगी फिर टीका लगना शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें