फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत छूटे शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण प्रारंभ

विज्ञापन
नगर के पीएचसी हनुमान नगर भीटी में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बीके य? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जनपद में मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बीके यादव ने नगर के हनुमान नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोलियो ड्राप पिलाने के साथ किया गया। इसके अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिशन इंद्रधनुष के तहत किन्हीं कारणवश टीकाकरण से छूटे शिशुओं और गर्भवती के लिए यह विशेष सत्र लगाकर उन्हें लाभ देने की शुरुआत की गई है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। सीएमओ डॉ. श्याम नरायन दुबे ने बताया कि अभियान के तहत जिले से 12,104 बच्चों के टीकाकरण और गर्भवती के लिये टीटी टीकाकरण के लिये 2,844 महिलाओं का लक्ष्य है। इसी के साथ जिले के केवल ग्रामीण क्षेत्र के जापानी बुखार (जेई) टीकाकरण के अभियान की भी शुरुआत हो गई है। डीआईओ डॉ बीके यादव ने बताया कि पोलियो या पोलियो मेलाइटिस एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जो गंदगी में पनपने वाले पोलियो वायरस से होता है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेकं राय, यूनिसेफ के डीएमसी सौरभ सिंह, यूएनडीपी के कामाख्या मौर्य, देवेंदर यादव, सुमित तथा प्रवीण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें