यास तूफान के चलते बदले मौसम का प्रभाव बृहस्पतिवार को टीकाकरण पर देखने को मिला। 51 केंद्रों पर हुए टीकाकरण में महज 736 लोगों ने पहुंचकर टीके की पहली डोज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, नौ सीएचसी सहित 51 सरकारी अस्पतालों पर टीकाकरण किया गया। इसमें चौथे चरण में 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 736 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। जबकि इन केंद्रों पर 126 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।