फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब के तत्वावधान में 150 लोगों का वैक्सिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित प्रतिमा मैटरनिटी हॉस्पिटल पर शुक्रवार की सुबह रोटरी क्लब के तत्वावधान में कोविड वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष डा. एचएन सिंह और डा. पीके गुप्ता ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। शिविर में 150 लोगों को कोविड की वैक्सिन लगाई गई। शिविर को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. संजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब लगातार जनता की मदद कर रही है। वहीं क्लब से सदस्य के रुप में जुड़े चिकित्सकों और अन्य सदस्य ने भी अपने अपने माध्यम से जनता की कोविड संक्रमण काल में हर संभव मदद की। क्लब के सचिव सचिंद्र सिंह ने भी लोगों का आभार प्रकट किया। अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष डा.एच एन सिंह ने कहा कि कोविड से बचने के लिए सभी का वैक्सिनेटेड होना बहुत जरूरी है। इस दौरान डा. प्रतिमा सिंह, पूर्व सचिव प्रदीप सिंह, डा. अजीत सिंह, डा. अश्वनी सिंह, अजीत सिंह, डा. अरविंद श्रीवास्तव, डा. अजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें