आरोपियों की पहचान अनिल चौहान निवासी ग्राम ओंटनी थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना, इंद्रजीत उपाध्याय ग्राम सुगंधा थाना विंध्याचल मिर्जापुर, अश्वनी तिवारी ग्राम बरमाव थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर और अमरेंद्र बहादुर बिंद निवासी ग्राम गोपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर के रूप में हुई। सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना भदोही जनपद निवासी मायापती दुबे है। जबकि उसका सहयोगी जौनपुर जनपद का राधेश्याम यादव है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकल कराने की दो अदद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, विभिन्न परीक्षार्थियों के 67 अंकप्रमाण पत्र एवं प्रमाणपत्र, दो जीपीएस, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दो माइक्रोफोन, एक लाख 50 हजार रुपये और प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की फर्जी मुहर और पैड आदि बरामद हुए। बताया कि गिरोह के सरगना मायापति दुबे और राधेश्याम यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।