फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा संबंधी गाइड लाइन का विवरण पांच दिसंबर तक करें अपलोड:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड 2021 की तैयारियों के सिलसिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जारी की गई गाइड लाइन के सभी सूचनाएं पांच दिसंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना है। बोर्ड परीक्षा की गाइड लाइन के अनुसार तैयारी करने के लिए डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया। इसमें कोरोना महामारी को देखते हुए 150 परीक्षार्थियों को बैठने के लिए 501 मीटर के एरिया में तैयारी करनी है। एक परीक्षार्थी के लिए 46 वर्गफुट का एरिया होना आवश्यक है। विद्यालयों के मैपिंग के लिए जियो टैगिंग के लिए परिषद द्वारा तैयार कराए गए मोबाइल ऐप से प्रधानाचार्यों को स्वयं मैपिंग करनी होगी। विद्यालय में उपलब्ध फर्नीचर तथा अन्य भौतिक संसाधनों को अपलोड करने के दौरान सभी का ध्यान देना होगा कि परीक्षा कक्षों की क्षमता कोविड-19 के दृष्टिगत हो। क्योंकि गाइड लाइन में बोर्ड ने प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए 36 वर्ग फीट का स्थान निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें