फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें दो पालियों में 11530 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज, नेशनल इंटर कालेज, टाउन इंटर कालेज, संत गणिनाथ पीजी कालेज, सर्वोदय पीजी कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, राजकीय पालीटेक्निक, डीसीएसके पीजी कालेज, पब्लिक बालिका इंटर कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, एसएसबी इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, नेहरु इंटर कालेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, किड्स किगडम स्कूल, लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, सनबीम स्कूल सहित 26 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें 11530 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। जिला प्रशासन की तरफ से सचल दस्ता, मजिस्ट्रेट के तैनाती, सीसीटीवी कैमरा सहित सभी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें