फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड करेगा प्रवेश न लेने वाले आठवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों की तलाश:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध विद्यालयों से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण उन छात्र-छात्राओं की तलाश यूपी बोर्ड करेगा, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2022- 23 में नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं लिया है। इसके लिए बोर्ड ने बेसिक शिक्षा विभाग से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं की यूनिक आईडी मांगी है। जिले में सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सहित 2500 विद्यालयों से 44037 बच्चों ने वर्ष 2021-22 में आठवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेसिक शिक्षा विभाग से बच्चों की यूनिक आईडी न मिलने से माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया में व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बोर्ड को अवगत कराया है कि विभाग की और से कोई यूनिक आईडी नंबर डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले संबंधित छात्र-छात्राओं के यूनिक आईडी वाले कालम को वेबसाइट पर भरा नहीं जा सका है। बोर्ड ने बेसिक शिक्षा विभाग से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की यूनिक आईडी मांगी है। आईडी मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बच्चे ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया है या नहीं। यदि बच्चों ने प्रवेश नहीं लिया है तो माध्यमिक शिक्षा विभाग इनका प्रवेश सुनिश्चित कराएगा। माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं कक्षा में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन कराने का प्रयास जारी है। बेसिक शिक्षा विभाग से बच्चों की यूनिक आईडी मांगी गई है। आईडी मिलते ही अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें