फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परिणाम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शनिवार को यूपी बोर्ड के छात्रो का परीक्षा परिणाम जारी होगा। चुनाव से पहले जारी हो रहे परिणाम को लेकर जिले के हाईस्कूल और इंटर के 84 हजार छात्रों में काफी उत्साह है। बतातें चले कि जिले में बीते 22 फरवरी से 9 मार्च तक चले यूपी बोर्ड परीक्षा में 115 केंद्रों पर इस वर्ष हाईस्कूल में 43 हजार 24 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जबकि इंटर में 41 हजार 142 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद 16 मार्च से 21 मार्च तक जिले के चार मूल्याकन केंद्रों पर हाईस्कूल की 268736 तो इंटर की 152900 उत्तर पुस्तिकाओं को 2336 परीक्षकों में जांचा था।
विज्ञापन

बीते साल से पहले जारी हो रहा रिजल्ट
बीते साल 26 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया था।बीते साल 130 केंद्र पर हाईस्कूल में 47770 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, इंटरमीडिएट में 44411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से चार मार्च तक हुई थी।जहां दो मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें