ब्लाक क्षेत्र के 11 साधन सहकारी समितियों पर मंगलवार को प्रबंध समिति संचालक के 99 पदों पर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। 99 पदों में से 86 प्रबंध समिति संचालक पद पर मात्र एक ही नामांकन किए जाने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। एडीओ कोआपरेटिव वशिष्ठ नारायण शर्मा ने बताया कि जबकि थलईपुर में चार, सहुआरी में एक, कुड़सर में दो, पीपरसाथ में एक, पहदेवाजीत में एक और मऊ कुबेर में तीन प्रबंध समिति संचालक पदों पर एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होने से चुनाव की स्थिति बन रही है।आज नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि तय है। एक से अधिक नामांकन वाले प्रबंध समिति संचालक के 12 पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन के लिए दांव पेंच जारी है। मुस्तफाबाद साधन सहकारी समिति पर एक सीट रिक्त है। इसपर किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। बताया कि चुनाव की स्थिति बनेगी तो 18 मार्च शनिवार को मतदान होगा। बता दें कि साधन सहकारी समिति मुस्तफाबाद में एक सीट पर प्रबंध संचालक पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया है।कारण यह है कि इस वार्ड में 6 मतदाता हैं। जिसमें से 4 मतदाताओं का निधन हो गया है।एक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करता है तो उसके लिए एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक की आवश्यकता होगी। लेकिन एक उम्मीदवार और एक प्रस्ताव हो जाएगा।तो अनुमोदक कौन होगा क्योंकि तीसरा वहां है ही नहीं। इसी परिस्थिति के चलते मुस्तफाबाद की एक सीट रिक्त रह गई।