बढुआ गोदाम । दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डिहवा घाट गांव स्थित तमसा नदी के किनारे शनिवार की शांम को मिट्टी से सने एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 35 वर्षीय युवक के पुरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी उसने लोवर और शर्ट पेहना हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की नहाते समय डूबने से उसकी मौत हुई होगी। आस पास के लोगों ने नदी किनारे शव को देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी ।