फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद गांव के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्की मार दी। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।इससे उसमें सवार एक महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक ऑटो चालक मऊ से सवारियां लेकर मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा था। खुरहट बाजार से एक महिला ऑटो में बैठकर मुहम्मदाबाद गोहना के लिए चली। हलीमाबाद गांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट निवासी कुसुम 40 पत्नी रामकेवल ऑटो से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई ।आनन-फानन में ऑटो चालक ने घायल महिला को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर चला गया , जहां इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद महिला की मौत हो गई । सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें