मुहम्मदाबाद गोहना के केरमा गांव के पास रेल समपार को बंद करने के विरोध में धरना स्थल पर बैठी महिला?
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। केरमा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच समस्याओं के निराकरण की मांग की। उधर, ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए रेल कर्मचारी समपार को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बता दें कि रेल अधिकारियों ने मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ सड़क मार्ग से केरमा गांव को जाने वाले और रोड की क्रासिंग को बंद किए जाने का आदेश जारी किया है। जिसके विरोध में क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभाग द्वारा उक्त समपार को बंद किए जाने के संभावित कार्यवाही के विरोध में गुरुवार को सैकड़ों महिलाएं भी धरने पर बैठीं। लोगों का कहना था कि समपार के निकट ही विद्युत उपकेंद्र, फायर स्टेशन, गल्ला मंडी, फेयर बस स्टॉप के साथ रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ कई स्कूल कालेज हैं लेकिन विभाग ने मनमाना आदेश जारी किया है। रेल अधिकारियों के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई आगामी चार जनवरी को है। जिसकी जानकारी होने पर रेल विभाग और स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को क्रासिंग बन्द करने की कार्रवाई से हाथ खींच लिया। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश राय, अलाउद्दीनपट्टी गॉव के पूर्व प्रधान महेंद्र राय, सत्य राम राय , ओमप्रकाश एडवोकेट आदि शामिल रहे।