फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेकाबू पिकअप डीसीएम में घुसी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के काछीकला के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित डीसीएम और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बेकाबू पिकअप डीसीएम के अंदर घुस गई। जिससे पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजवाया। चालक की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिर्जापुर जिला निवासी 45 वर्षीय शोभनाथ सामान लेकर पिकअप से गोरखपुर जा रहा था। वह कोपागंज के काछीकला के पास स्थित हाईवे पर चढ़ ही रह था कि सामने से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बेकाबू पिकअप डीसीएम के अंदर घुस गई। चालक उसमें फंसा रहा गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोग दौड़कर बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए ड्राइवर को निकालने की कोशिश की। लेकिन वह बेहोशी की हालत में था। पुलिस ने किसी तरह उसे सीएचसी भेजवाया। गाड़ी मालिक का पता कर उसे सूचित किया गया। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें