रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह नौ बजे खुरहट बाजार में राहगीर को बचाने के चक्कर में बोलेरो बेकाबू होकर मार्ग के किनारे मकान में घुस गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। टक्कर के बाद मकान का खंभा, दीवार व शटर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बोलेरो का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो चालक श्रीप्रकाश बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। संवाद