मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी भुजौटी के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुहम्मदाबाद गोहना के सेखवाड़ा निवासी मु. वजैर तथा मु. सैफ बृहस्पतिवार को बाइक की सर्विसिंग कराकर घर के लिए निकले थे। अभी जैसे ही वह थोड़ी दूर पहुंचे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वजैर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।