फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराया, दो घायल, चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

Sat, 22 Apr 2023 03:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार


मऊ जिले के चालीसवां गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बेकाबू ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के चालीसवां गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बेकाबू ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  कानपुर से एक ट्रक सामान लादकर बलिया जा रहा था।  शनिवार की सुबह ट्रक मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-मऊ मार्ग से गुजर रहा था।

विज्ञापन


चालीसवां गांव के पास ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें