फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रांली ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम छड़ लादकर बेल्थरारोड जा रही एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पांच यात्री घायल हो गए, वहीं एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मधुबन थाना क्षेत्र के जमीन परदहा निवासी शोभा देवी 45 राजकुमार और कल्पनाथ 59, गुलाब 66, शशीकला 36 बलिया जिले के बेल्थरारोड से ऑटो से वापस मधुबन आ रहे थे। अभी वह रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया के पास पहुंचे थे। तभी मधुबन से छड़ लोडकर बेल्थरा जा रही ट्रैक्टर ट्रांली से आमने सामने भिड़त हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में सवार शगुना देवी की मौत हो गई, जबकि राजकुमार, कल्पनाथ, गुलाब, शशीकला तथा चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची रामपुर पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें