घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने युवक की मौत के बाद विलाप करत?
- फोटो : MAU
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के पास बुधवार की देर शाम 10 बजे गन्ना लदी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख उठे। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला ग्राम पंचायत के मटरपुरवा निवासी प्रदीप यादव (30) बुधवार की शाम को किसी काम से थानीदास गया हुआ था। वहां से देर शाम वह बाइक से गांव वापस लौट रहा था। अभी वह सोनाडीह गांव के पास पहुंचा ही कि पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उस कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान भीड़ होने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। जबकि मौका देखकर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में उसने घर वालों को हादसे की सूचना दी। हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख उठे। मृतक तीन भाइयों मझला था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल ट्राली समेत ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा लिया गया है।