अमिला क्षेत्र के भटमिला हरिजन बस्ती में पति के मौत के बाद विलाप करती पत्नी सोनिया व पुत्री अंकित?
- फोटो : MAU
अमिला/दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी टेलीफोन एक्सचेंज के पास सोमवार की सुबह टहलने निकले दो लोगों को बेेकाबू पिकअप ने रौंद दिया। मौके पर 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला निवासी चंद्रभान (58 ) अपने साथी राजू (50) के साथ अमिला-मादी सिपाह मार्ग पर सोमवार की सुबह छह बजे टहलने निकले थे। दोनों उसरी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय अमिला की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मारा। चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जानकारी मिलने पर दोहरीघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि चंद्रभान मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था। घटना से परिजन बिलखते रहे जबकि आसपास के लोग उन्हें सांत्वना देने में लगे रहे।