फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क किनारे टहल रहे किसान को बेकाबू पिकअप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर के पास रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले एक किसान को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी रामबचन यादव (60) पुत्र स्व. दवारिका खेती किसानी करते थे। वह नियमित रूप से सुबह के समय टहलने के लिए जाते थे। रविवार की भोर में करीब पांच बजे वह रोज की तरह गांव के बाहर मधुबन-दुबारी मार्ग पर टहल रहे थे।
विज्ञापन

इसीबीच मधुबन से दुबारी की तरफ़ जा रही पिकअप ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायल को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंुचाया। चिकित्सकों ने किसाना को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर किसान के बड़े पुत्र नागेश्वर ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मधुबन थाने में तहरीर दी है। घटना के बाद से किसान के चारों पुत्र नागेश्वर, मुन्ना, रमेश, सुबास और पुत्री कुसुम तथा पत्नी प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें