फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकप ने साइकिल में मारी टक्कर, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम बाजार में शुक्रवार की दोपहर में एक बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह गाजीपुर जिले के निवासी था।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के टिसौरी गांव निवासी साधा राजभर (55) अंडे बेचने का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर में वह मऊ अंडा लेने के लिए आया हुआ था। अभी वह बढुआगोदाम बाजार में पहुंचा ही था कि सामने से आ रही पिकअप ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साधा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल पहुंचाते कि उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हुई है। घटना के बाद पिकअप सवार मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें