फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टहलने निकली महिला को बेकाबू बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सहुआरी गांव के पास मंगलवार की सुबह बेकाबू बस ने सड़क पर टहल रही महिला को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सहुआरी गांव निवासी 30 वर्षीय रेखा पत्नी बृजकिशोर यादव रोज की भांति घोसी मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर टहलने के लिए जाती थीं। मंगलवार को सुबह वह सड़क पर टहल रहीं थीं। इसी बीच मधुबन से वाराणसी की ओर जाने वाली एक निजी बस ने उन्हें रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस से उतरकर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

मुम्मदाबाद गोहना कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में महिला के ससुर शिवनाथ यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उधर घटना के बाद से महिला के घर वाले दुखी हैं। महिला का पति बृजकिशोर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है, जो लगभग एक महीने पूर्व घर आया था। उसका दस साल का पुत्र आर्यन, सात वर्ष की पुत्री आरुषी और दो वर्ष का पुत्र लड्डू है। पत्नी की मौत के बाद बृजकिशोर और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें