शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे दो साल्वरों सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सरायलखंसी थाने की पुलिस ने शकुंताला देवी पीजी कालेज अमारी परीक्षा केंद्र पर दूसरे परीथार्थी की जगह पर परीक्षा दे रहे बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के लोकहरी थाने के कोरियाही गांव निवासी हरिकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लिटिल फ्लावर स्कूल सिकठिया परीक्षा केंद्र से दूसरे परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा देते हुए कोरियाही गांव के ही हरि यादव को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों साल्वर क्रमश: अनिल कुमार निवासी ओलियापुर थाना घोसी तथा आशीष चौधरी निवासी मझौली थाना हलधरपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में धोखाधड़ी सहित परीक्षा अधिनिमय के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अदालत में चालान कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।