फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ईंट भट्ठे से 40 लीटर शराब के साथ झारखंड की दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आबकारी इंस्पेक्टर नेहा यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ईंट भठ्ठों पर छापेमारी की। टीम ने कतकौली सुल्तानीपुर दीपक चौहान के ईंट भट्ठे से झारखंड के गुमला निवासी राजकुमारी और सोनिया को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी टीम शराब बनाने के उपकरण के साथ ही 85 लीटर लहन को नष्ट किया। उधर आबकारी टीम शराब तस्करों को चिह्नित कर कार्रवाई करने में जुटी रही। आबकारी इंस्पेक्टर नेहा यादव ने ईंट भट्ठा संचालकों को हिदायत देते हुए चेताया कि यदि किसी भी ईंट भट्ठा पर शराब की शिकायत मिली, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गौरतलब है कि चुनाव में शराब की खपत बढ़ जाती है। इसको लेकर शराब कारोबारियों द्वारा शराब को डंप किया जाता है। प्रशासन चुनाव को शांतिप्रिय कराने के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में प्रशासन ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें