फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के स्थानीय पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वलीदपुर मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से तमंचा और कारतूस के साथ नकदी बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा था। उसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान नंदन पुत्र शिव प्रसाद निवासी भदीड़, मोहम्मद आबिद पुत्र शम्सुद्दीन निवासी नाजोपट्टी थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई। पुलिस की तलाशी में दोनों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो तमंचा, दो कारतूस और नकद 1500 रुपये बरामद किए गए। अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें