फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माइनर के बीचो बीच लगे दो ट्रांसफॉर्मर, दहशत में हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत में कस्बे के बीचोंबीच माइनर में लगाए गए बिजली के दो ट्रांसफॉर्मर हादसे को दावत दे रहे हैं। एक तो पहले से लगा हुआ था, एक दिन पहले दूसरा भी वहीं लगा दिया गया है। पानी में होने के चलते कभी भी करंट उतरने से हादसा हो सकता है। उधर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वहां पहले से ट्रांसफार्मर था, इसलिए दूसरा भी वहीं लगाया जा रहा है। मधुबन कस्बे में नहर चौक व ब्लॉक गेट के पास सिंचाई विभाग के माइनर में तीन फीट ऊंचे चबूतरे पर दो ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगने से कस्बेवासियों को ओवरलोड से छुटकारा तो मिला। लेकिन लोगों के मन से हादसे का डर नहीं गया है। बरसात में माइनर में पानी अधिक होने पर ट्रांसफॉर्मर को छूने से कुछ इंच ही पानी रह जाता है।
विज्ञापन

कोट

एक ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड होने से दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया है। वहां पहले से एक ट्रांसफॉर्मर था इसलिए दूसरा भी वहीं लगा दिया गया है।

अश्विनी चौहान, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें