फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो ट्रेलरों की टक्कर, केबिन काटकर 30 मिनट बाद निकाला चालक का शव

विज्ञापन
गोठा में हादसे के बाद ट्रेलर में फसे चालाक को निकालते लोग : सोर्स सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट थानाक्षेत्र के गोठा गांव के पास फोरलेन सड़क पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 9 बजे पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके मलबे में फंसकर चालक सैफ अली (26) की मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन और स्टेयरिंग को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। हादसे के चलते फोरलेन पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर से एक ही कंपनी के कई खाली ट्रेलर कतार में मऊ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गोठा बाईपास के पास यह हादसा हुआ। मृतक चालक सैफ अली कुशीनगर जिले के पड़रौना थाना क्षेत्र के विजयपुर का निवासी था। पुलिस ने वाहन मालिक और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें