फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख पिकअप में दो गोवंश छोड भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के रतनपुरा बिलौझा रोड पर पुलिस को देख पिकअपपर लगे दो गोवंशों को छोड़कर चाल सहित तस्कर फरार हो गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर गोवंश पशुओं की एक खेप तस्करी के उद्देश्य गुजरेगी। चौकी प्रभारी आउटपोस्ट शिवमूर्ति तिवारी इस सूचना के मिलने पर वाहन की निगरानी करने लगे। कुछ ही देर में एक पिक अप वाहन आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक पिकअप वाहन को तीव्र गति से चलाते हुए भागने लगा। जब तस्करों को लगा कि पुलिस से पीछा छुड़ा पाना मुश्किल है तो वह बिलौझा ग्राम पंचायत के सामने दो गोवंशों को पिकअप वाहन पर लदा छोड़ करके फरार हो गये। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान पशु तस्कर की पहचान बिलौंझा निवासी फैयाज के रूप में हुई जबकि दूसरे का पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें