फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात फरही नाला के पास से तस्करी को लेकर जा रहे पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया। रामपुर पुलिस तथा स्वाट टीम को उस समय सफलता मिली। जब थाना क्षेत्र के फरही नाला के पास से इंडिका कार में गांजा लोडकर तस्करी करने जा रहे दो तस्करों को दबोचा। पकड़े गए तस्करों की शिनाख्त विश्वनाथ प्रताप निवासी मुंडेरी थाना मानपुर जनपद सीतापुर तथा दिनेश यादव निवासी पहाडीपुर थाना रामुपर के रूप में हुई। पुलिस ने तस्करों के पास से पांच किलो गांजा बरामद किया। वहीं बिक्री के 17 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। तस्करों ने बताया कि वह बलिया और आसपास के जनपदों में गांजा बेचते हैं। बताया कि बरामद कार चोरी की है, जिसे उन लोगों ने पश्चिम बंगाल से खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें