फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिहार जा रही 105 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। सरायलंखसी पुलिस ने ट्रैक्टरट्राली में छुपाकर ले जाई जा रही 105 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार ले करने जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत करीब दस लाख बताई जा रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरायलखंसी थाने में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की रात में मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली।
इसपर सरायलखंसी एसओ सुनील सिंह दल बल के साथ अहिलाद ग्राम के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पुलिया के नीचे पहुंचे। घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। तलाशी के दौरान 150 पेटियों में 1680 शीशी (945 लीटर) हरियाणा माडल अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीओ सिटी ने बताया कि दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान निक्की घानुक निवासी मुई उड्डा, जनपद सोनीपत हरियाणा तथा दूसरा सावन निवासी रिठाल नवाड़ जनपद रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि यह शराब हम लोग हरियाणा के रोहतक से लाकर बिहार में पहुंचाते हैं। जहां पर शराब बंदी होने की वजह से हमें अच्छा लाभ होता है। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें