फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट लगाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धवरिया साथ में बुधवार की सुबह गेट लगाने को को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में चार महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ 14 नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धवरियासाथ में बुधवार की सुबह 8 बजे विजय रंजन सिंह अपने घर के आगे गेट लगवा रहे थे जिसका विरोध पड़ोसी राबड़ी देवी ने रास्ते में गेट लगाने के साथ किया। इस विवाद को लेकर कुछ ही देेेर में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आ गए और लाठी डंडों के साथ साथ ईंट-पत्थर के साथ मारपीट होने लगी। इस मारपीट में एक पक्ष के विजय रंजन सिंह (38), विजय सिंह (35) और दूसरे पक्ष की राबड़ी देवी (70), वीरेंदर राजभर (65), सोती राजभर (50), लालसा (45), पुष्पा (40), निशा (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। एक पक्ष से राबड़ी देवी ने आठ आरोपियों के विरुद्ध तो दूसरे पक्ष के विजय रंजन सिंह ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दिया है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस बाबत एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों पक्षों के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें