कोपागंज सरस्वती शिशु मंदिर और रामलीला कमेटी द्वारा कराया जा रहा कार्य।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा में एक स्कूल प्रबंधन तथा रामलीला कमेटी के सदस्यों के बीच शुक्रवार को विवादित जमीन पर हक जताने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इससे पहले दोनों पक्षों ने थाने में सुलहनामा किया था। बावजूद शाम को निर्माण को लेकर विवाद हो गया। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोस्तपुरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल है। इसके आगे खाली मैदान पर स्कूल प्रबंधन हक का दावा करता है तो वहीं रामलीला कमेटी इस पर अपना हक बताती है। शुक्रवार को रामलीला कमेटी की ओर से धर्मशाला का कार्य कराया जा रहा था। जबकि स्कूल प्रबंधन छत की ढलाई करा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में जमीन पर हक को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और अपना-अपना पक्ष रखा। पुलिस के सामने दोनों पक्ष अपने-अपने कार्य कराने के मामले में किसी का हस्तक्षेप न करने की सहमति देते हुए वापस लौट गए। कुछ देर बाद एक पक्ष का कार्य पूरा होने के बाद पुन: कहासुनी शुरू हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई ओर दोनों पक्ष एक दूसरे पर जो मिला उसे फेंककर मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल पक्ष से एक तथा रामलीला कमेटी से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।