स्थानीय कोतवाली के बड़ागांव उत्तरी निवासी दो सगी बहनें लापता हो गई हैं। मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों बहने सामान लेने घर से बाहर निकली थीं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। घर नहीं आने पर मां ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बड़ागांव उत्तरी निवासी अनिता देवी ने बताया कि बेटी खुशबू (20) और रेशम (19) शुक्रवार देर शाम लगभग तीन बजे किसी काम से घर से बाहर गई थीं। लेकिन काफी दर तक लौटकर नहीं आईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। संवाद