फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के मऊ आजमगढ़ पर धर्मसीपुर नहर के पास बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। 112 पुलिस ने दोनों घायलों को मुहमदाबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसुरी बुजुर्ग गांव निवासी नीतेश (27) और सुभाष (42) शुक्रवार को मुहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। धक्के से बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ नरेश कुमार ने दोनों घायलों को 112 से मुहमदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें