घोसी।कोतवाली क्षेत्र के टेसूपार गांव में जमीनी बटवारे में दो पक्षों में विवाद हो गया।पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के टेसुपार निवासी सुरेंद्रनाथ शर्मा पुत्र नेबुलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर रविवार को रविंद्र, भूषण पुत्र नेबुलाल, राजेश, नागेंद्र पुत्र भूषण, रेखा पुत्री रविंद्र ने मारपीट कर सामान तोड़फोड़ कर दिया। दूसरे पक्ष के बृजभूषण शर्मा पुत्र स्व. नेबुलाल ने बताया कि सच्चिदानंद, दिव्यानंद पुत्र सुरेंद्र, सुरेंद्र पुत्र स्व. नेबुलाल तथा पूजा पुत्री सुरेंद्र ने मारपीट कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।