फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल, 8 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिला समेत चार लोग घायल हुए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों तरफ से आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दुबारी निवासी पहले पक्ष प्रभुनाथ का आरोप है कि गांव निवासी मनोज यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर मनोज यादव अपने पुत्र आशीष यादव, प्रियांशु व पुत्री रिंकी तथा डिम्पल के साथ मिलकर बृहस्पतिवार की सुबह प्रार्थी के घर में घुसकर प्रार्थी के पत्नी लहासी देवी को लाठी डंडों से मारने पिटने लगा। बीचबचाव करने सोनी पुत्री विरेंद्र पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के दुबारी निवासी आशीष यादव का आरोप है कि विवाद को लेकर प्रभुनाथ चौहान, राजू व अनिल और एक अज्ञात ने मिलकर मौसेरे भाई दुर्गेश यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों से दो महिला समेत चार लोग घायल हुए। वहीं पुलिस ने आशीष यादव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ व प्रभुनाथ चौहान की तहरीर पर दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें