फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मामलों में दो का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय सभागार में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सुनवाई में नौ शिकायतें मिली, इसमें दो का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। वहीं सात मामलों का निस्तारण जल्द ही कराने का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को जिम्मेदारों ने दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई ईओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। जनसुनवाई में नौ शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें रखी। जिसमें चार नाली, पटिया तथा रास्ता निर्माण के संबंध में तो दो प्रकाश व्यवस्था को लेकर और एक शिकायत साफाई व्यवस्था तथा दो शिकायतें जलकर से रही। इसमें दो मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जन शिकायतों के निस्तारण एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु ‘‘सम्भव‘‘ के तहत हर सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनता की समस्याओं से रूबरू होने तथा उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है।
जनसुनवाई में अवर अभियंता पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, निर्माण लिपिक धमेंद्र कुमार पांडेय, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, कर लिपिक अनित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें