फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के नाम पर परीक्षा देते दो मुन्ना भाई पकड़े गए,दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भोलानाथ इंटर कालेज हिरनपुर परीक्षा केंद्र पर शनिवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाइयों को पकड़ा। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फरार दो परीक्षार्थियों की तलाश की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह की पाली में शुरू हुई। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाइयों को स्टेस्टिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ा। जबकि जिनके स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी वह दोनों परीक्षार्थी फरार हो गए। मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें