मऊ। गत दिनों संभागीय परिवहन निगम के कार्यालय में लाइसेंस जारी करने के मामले में आरआई द्वारा बदसलूकी किए जाने के वीडियो वायरल का संज्ञान लेकर मंडल मुख्यालय से आरटीओ प्रशासन आरएन चौधरी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने एआरटीओ कार्यालय में जांच पड़ताल किया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। गत दिनों संभागीय परिवहन निगम के कार्यालय में लाइसेंस जारी करने के मामले में आरआई द्वारा बदसलूकी किए जाने के वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंडल मुख्यालय से आरटीओ प्रशासन आरएन चौधरी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने एआरटीओ कार्यालय में जांच पड़ताल किया। जांच में आरआई से पूछताछ किया। साथ ही कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। संवाद