मऊ। कोतवाली पुलिस व स्वाॅट टीम ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास रोड के किनारे से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बैग में रखा हुआ कुल 52 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 13 लाख 60 हजार रुपये है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पकड़ा गया अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह जनपद सहित आस-पास के जनपद में सक्रिय था।
सोमवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि थाना कोतवाली पुलिस व स्वाॅट टीम ने चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास रोड के किनारे से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक बैग में रखा हुआ कुल 52 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान शेखर महतो और छोटू कुमार निवासीगण महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहबगंज झारखंड के रूप में हुई। बरामद मोबाइल के संबंध में दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों मऊ,आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी आदि जगहों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार आदि में मोबाइल चोरी करते हैं, जिसे झारखंड ले जाकर बेच देते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनिल कुमार सिंह,उनि रंजीत कुमार विश्वकर्मा, अनिल द्विवेदी, अजीत दुबे आदि थे।
बरामद मोबाइल में पांच जनपद के
मऊ। बरामद मोबाइलों की जब जांच की गई तो पांच मोबाइलों के संबंध में जनपद के विभिन्न थानों में पूर्व में मुकदमा दर्ज पाया गया। जिसमें से थाना कोतवाली में दो, दोहरीघाट में दो अभियोग तथा थाना सरायलखंसी में एक मुकदमा पंजीकृत है।