मऊ। जिले में शुक्रवार को कोविड-19 की दो हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच में दो कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 792 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। वहीं लैब से 1130 संदिग्धों की रिपोर्ट मिली। इसमें जिले के बढुुआगोदाम निवासी युवक और पिढ़वल में एक युवक संक्रमित मिले। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या 2940 पहुंच गई। इसमें 2826 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि सक्रिय 78 मरीजों में 33 का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। वहीं 36 मरीजों की मौत हो चुकी है।